Learn English Grammer Tense in Hindi
Tense in Hindi - यदि हम बात करे English Grammar की तो इसमें Tense के अलावा और भी बहुत कुछ आते हैं जैसे- Noun, Gender, Verb, Pronoun, Preposition, Conjunction तथा A, an, the का प्रयोग इत्यादि। लेकिन इस लेख में हम Tense के बारे में विस्तार से हिंदी में जानेगें।
Tense in Hindi - Definition, Types, Rules with Chart and Example
कार्य के समय के अनुसार Verb के रूप में जो परिवर्तन होता है, उसे ही Tense कहते है। अंग्रेजी व्याकरण में किसी क्रिया या घटना के समय के संदर्भ में Tense उपयोग किया जाता है।
समय का उल्लेख Tense से किया जाता है जो भूत (past), भविष्य (future) या वर्तमान (present) में होता है।
Kinds of Tense (काल के प्रकार)
- Present Tense (वर्तमान काल) – आप अभी क्या कर रेहे हें।
- Past Tense (भूतकाल) – अपने बीते हुये समय में क्या किया था।
- Future Tense (भविष्य काल) – आप आने बाले समय में क्या करेंगे।
2. काम करने की स्थिति के सन्दर्भ में Tense चार प्रकार का- Indefinite, Continuous, Perfect तथा Perfect Continuous.
Present Tense in Hindi to English (वर्तमान काल)
वर्तमान में जब कोई कार्य किया जाएगा या होगा या फिर आदत या सर्बकालिक सत्य घटना बताने के लिए Present Indefinite tense का प्रयोग किया जाता है। ≫ read more
वर्तमान में जब कोई कार्य चल रहा होता है यानि अभी कोई कार्य चल रहा है या हो रहा है तो Present Continuous tense का प्रयोग किया जाएगा। ≫ read more
वर्तमान में जब कोई कार्य (work/action) पूरा हो जाता है या खत्म हो चुके हें और कार्य पूर्ण होने का प्रभाब अभी है तो Present Perfect Tense का प्रयोग करेंगे। ≫ read more
वर्तमान में कोई भी कार्य (work/action) लंबे समय तक लगातार चल रही है और अभी तक समाप्त नहीं हुई है तो Present Perfect Continuous Tense का उपयोग किया जाता है। ≫ read more
Past Tense in Hindi to English (भूतकाल)
इस टेंस के वाक्य में काम का करना या होना भूतकाल में पाया जाता है। जब वाक्यों के अंत में आ, या, ई, ये एवं ता था, ती थी, ते थे इत्यादि आते हैं तो वह वाक्य Past Indefinite Tense का होता है। ≫ read more
इन वाक्यों में काम का जारी रहना भूतकाल में पाया जाता है और काम के जारी रहने का समय नहीं दिया जाता है । ऐसे वाक्यों में रहा था, रही थी, रहे थे आदि शब्द होते हैं। तो वह वाक्य Past Continuous Tense का होता है। ≫ read more
इन वाक्यों में दो कार्यों का करना या होना पाया जाता है। एक कार्य पहले हो जाता है और दूसरा कार्य बाद में होता है। ऐसे वाक्यों के अंत में चुका था, चुकी थी, चुके थे, या था, यी थी, ये थे आदि शब्द होते हैं। Past Perfect Tense कहते हैं। ≫ read more
जिन वाक्यों की क्रियाओं से भूतकाल में कुछ कार्य पूर्ण होकर जारी भी रहा हो तथा वाक्य रहा था, रही थी, रहे थे पर समाप्त होता है परंतु समय अवश्य दिया होता है तो, वह वाक्य Past Perfect Continuous Tense होता है। ≫ read more
Future Tense in Hindi to English (भविष्यकाल)
इस टेंस के वाक्यों में काम का करना या होना भविष्य काल में पाया जाता है। ऐसे वाक्यों के अंत में गा, गी, गे पाए जाते हैं। इस tense के वाक्य में कार्य के पूरा होने, अपूर्ण रहने, जारी रहने या लगातार होते रहने के विषय में कुछ भी ज्ञात नहीं होता है। ≫ read more
इन वाक्यों में काम का जारी रहना भविष्य काल में पाया जाता है लेकिन काम के जारी रहने का समय नहीं दिया जाता है ऐसे वाक्यों के अंत में रहा होगा, रही होगी, रहे होंगे आदि शब्द होते हैं। ≫ read more
जिन वाक्यों में भविष्य काल में पहले एक कार्य का होना पाया जाए और उसके तुरंत पश्चात किसी दूसरे कार्य का होना पाया जाए तथा उन वाक्यों के अंत में चुकेगा, चुका होगा, चुकी होगी, चुके होंगे इत्यादि लगा रहता है future perfect tense होता है। ≫ read more
इस टेंस में वाक्यों में कार्य की भविष्य काल में जारी रहना पाया जाता है और साथ ही साथ समय भी दिया होता है। इसके वाक्यों की क्रियाओं के अंत में रहेंगे, रहेंगी, रहे होंगे, रहेगा इत्यादि लगा होता है। ≫ read more